Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Ranchi News: हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 92 उम्मीदवार मैदान में, 2889 वकील करेंगे मतदान

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के वर्ष 2026-2028 के चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 92 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। चुनाव में कुल 2889 अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।


चुनाव समिति के अनुसार, कुल 93 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया था। इनमें से गवर्निंग काउंसिल पद की उम्मीदवार तनु कुमारी ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है।


अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

अध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आर.एस.पी. सिन्हा और रितु कुमार चुनाव मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महासचिव पद के लिए पांच और कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सहायक कोषाध्यक्ष पद पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं।




गवर्निंग काउंसिल के लिए 51 उम्मीदवार

सचिव प्रशासन पद के लिए आठ और सचिव पुस्तकालय पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं गवर्निंग काउंसिल के लिए सबसे अधिक 51 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एसोसिएशन का चुनाव 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके बाद 22 अगस्त को मतगणना की जाएगी। चुनाव को लेकर हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच राजनीतिक गतिविधियां और प्रचार तेज हो गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !