Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Ranchi News: रिम्स में भोजन करने के बाद 20 लोग बीमार, किचन व्यवस्था की जांच शुरू

Ranchi News: राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भोजन करने के बाद 20 लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया है और भोजन की गुणवत्ता समेत पूरी व्यवस्था की जांच शुरू कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार, भोजन करने के बाद 18 अटेंडेंट और 2 मरीजों को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही रिम्स प्रबंधन ने प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई.

सभी को जरूरी दवाएं, इंजेक्शन और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया. फिलहाल सभी प्रभावितों की स्थिति सामान्य और स्थिर बताई जा रही है.

किचन मॉनिटरिंग कमेटी को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए रिम्स प्रशासन ने किचन मॉनिटरिंग कमेटी को सक्रिय कर दिया है. कमेटी अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, कच्चे सामान के रखरखाव, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया और स्वच्छता व्यवस्था की जांच करेगी. इसके अलावा पीएसएम, मेडिसिन और माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की टीम भी पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि भोजन से जुड़ी समस्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
रिम्स प्रबंधन ने कहा है कि जांच के दौरान यदि किसी कर्मचारी, संविदाकर्मी या भोजन आपूर्ति से जुड़ी एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है. किसी भी स्तर पर लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !