Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Ranchi News: रांची में NCORD समिति की बैठक, अवैध ड्रग्स और अफीम की खेती पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Ranchi: रांची में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशे के खिलाफ प्रभावी रणनीति तैयार करने और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

अधिकारियों को ड्रग हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी के निर्देश
बैठक में ग्रामीण पुलिस, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डालसा सचिव, सिविल सर्जन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने सभी थाना क्षेत्रों में ड्रग हॉटस्पॉट की पहचान कर वहां विशेष निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया।

अवैध ड्रग्स और अफीम की खेती पर कार्रवाई तेज
अवैध ड्रग्स की बिक्री, गांजा और अफीम की खेती तथा नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1933 जारी किया गया है। इसके अलावा गैर कानूनी तरीके से संचालित नशा मुक्ति केंद्रों पर भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता अभियान
उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को डी-एडिक्शन सेंटर से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

मेडिकल दुकानों और सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ेगी जांच
बैठक में मेडिकल दुकानों और फार्मेसी की सघन जांच करने, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रोकने और सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पड़ोसी जिलों के साथ समन्वय स्थापित कर अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी पर रोक लगाने की बात कही गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !