Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Ranchi News: रांची में डॉक्टर से मांगे 5 करोड़, एक रात में 42 कॉल कर दी परिवार को मारने की धमकी

Ranchi News: रांची में अपराधियों ने नामी डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. रकम नहीं देने पर डॉक्टर और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है. लगातार मिल रही धमकियों से डॉक्टर और उनका परिवार डरा हुआ है. डॉ. सिन्हा ने अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


एक रात में 42 से ज्यादा कॉल

डॉ. सिन्हा अशोक नगर के रहने वाले हैं. उनके मुताबिक 29 जुलाई की रात करीब 12:45 बजे धमकी भरे कॉल आने शुरू हुए. एक ही रात में आरोपी ने 42 से ज्यादा बार कॉल और मिस्ड कॉल किए. 31 जुलाई को भी 22 बार फोन किया गया. इसके बाद 2 अगस्त को 52 बार कॉल आए. इन कॉल के दौरान डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी गई.


जमीन की बात कर जुटाई जानकारी

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी ने पहले डॉक्टर की पैतृक जमीन खरीदने की बात कही थी. इसी बहाने उसने डॉक्टर और उनके परिवार से जुड़ी कई जानकारियां जुटा लीं. अरगोड़ा की जमीन को लेकर आरोपी ने डॉक्टर की पत्नी से भी काफी बातचीत की थी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने सिसई में तैनात एक सफाईकर्मी के जरिए डॉक्टर का निजी मोबाइल नंबर हासिल किया था.


ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंपी

लगातार धमकी भरे फोन आने के बाद डॉक्टर ने पुलिस से सुरक्षा मांगी. उन्होंने आरोपी की बातचीत की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी हैं. अरगोड़ा थाना पुलिस अब कॉल डिटेल और फोन की लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !