Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Chatra News: टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक अपराधी घायल

Chatra News: कोयलांचल क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के बाद अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस का मंगलवार तड़के राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों से सामना हो गया। टंडवा इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह का एक सदस्य गोली लगने से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि रविवार को चंद्रगुप्त कोल परियोजना में काम कर रही सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय को अपराधियों ने निशाना बनाया था। चार नकाबपोश अपराधी कार्यालय पहुंचे और वहां करीब 20 राउंड फायरिंग की। इस दौरान एसआईएस के सुरक्षा गार्ड रविश कुमार यादव को गोली लग गई थी।

फायरिंग के बाद मौके पर मिला था गिरोह के नाम का पर्चा

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस को घटनास्थल से करीब 20 खोखे और एक पर्चा मिला था, जिसमें राहुल दुबे गिरोह का नाम लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की तलाश शुरू की।

तीन थानों की पुलिस टीम कर रही थी छापेमारी

फायरिंग की घटना के बाद टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। टीम लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

इसी अभियान के दौरान मंगलवार तड़के पुलिस का सामना गिरोह के सदस्यों से हो गया। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने पहले फायरिंग शुरू की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान गिरोह का एक सदस्य गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़कर अस्पताल पहुंचाया। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद चतरा एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस राहुल दुबे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।फायरिंग की घटना के बाद टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। टीम लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

इसी अभियान के दौरान मंगलवार तड़के पुलिस का सामना गिरोह के सदस्यों से हो गया। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने पहले फायरिंग शुरू की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान गिरोह का एक सदस्य गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़कर अस्पताल पहुंचाया। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद चतरा एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस राहुल दुबे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !