Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Ranchi News: रांची के मांडर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में पसरा मातम

Ranchi News: राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेलते-खेलते दो मासूम बच्चे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए, जिससे डूबने के कारण दोनों की मौत हो गई. घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.

काफी मशक्कत के बाद निकाले गए शव
बताया गया कि दोनों बच्चे घर के आसपास खेल रहे थे. इसी दौरान वे अचानक पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे. आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत बचाव की कोशिश शुरू की. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने के बाद मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

मांडर थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !