Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Jamshedpur News: आजसू की जिला बैठक में रैली रणनीति पर मंथन, संगठन को मजबूत करने पर जोर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में आजसू पार्टी की जिला स्तरीय बैठक हुई, जिसमें 22 जून को धनबाद में आयोजित होने वाली “जनाक्रोश रैली” की तैयारियों की समीक्षा की गई। सांगठनिक फेरबदल के तहत सर्वसम्मति से चंद्रगुप्त सिंह को पूर्वी विधानसभा का बीएलए-1 प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि अप्पू तिवारी, आकाश सिन्हा और देवाशीष चौधरी को उनके सहयोगी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि सह प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने दावा किया कि वर्तमान राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ होने वाली इस रैली में पूर्वी सिंहभूम जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता धनबाद कूच करेंगे।

सांगठनिक मजबूती और आंदोलन तेज करने पर जोर
दूसरी तरफ, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए पंचायत, प्रखंड और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और बीएलए-2 अभियान को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 8 अगस्त को युवा आजसू के साथ मिलकर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में विशिष्ट अतिथि चंद्रगुप्त सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि पार्टी अपनी पुरानी नीतियों और "न्याय आंदोलन" की तर्ज पर जनता के बीच जाकर जनसरोकार के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी। बैठक के समापन पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर धनबाद की रैली को सफल बनाने की बात दोहराई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !