Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Ranchi News: रांची के जुमार पुल के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर

Ranchi News: बोरिया इलाके में जुमार पुल के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


जानकारी के मुताबिक, हादसा स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि जुमार पुल के पास दोनों वाहन आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की। इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ले सकती है। हादसे के बाद कुछ समय तक जुमार पुल के पास लोगों की भीड़ लगी रही।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !