Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Jharkhand Civil Judge Exam: JPSC-JSSC के बाद सिविल जज परीक्षा रद्द करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

Jharkhand Civil Judge Exam: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले को लेकर विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है. JPSC-JSSC की 22 परीक्षाओं के बाद अब सिविल जज परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले को भी हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. सरकार के निर्णय से प्रभावित राहुल सिंह, श्वेताभ पांडेय समेत करीब एक दर्जन अभ्यर्थियों ने इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

सरकार के फैसले पर उठाया सवाल
याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में सिविल जज परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले को चुनौती दी है. उन्होंने अदालत से मांग की है कि परीक्षा रद्द करने के निर्णय को निरस्त किया जाए. याचिका में परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले को लेकर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की गई है.

जल्द सुनवाई का किया जाएगा आग्रह
यह मामला हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो सकता है. मामले की सुनवाई जस्टिस दीपक रौशन की अदालत में होने की संभावना है. याचिकाकर्ताओं की ओर से इस मामले में जल्द सुनवाई के लिए अदालत से आग्रह किए जाने की बात कही गई है.

परीक्षाओं को लेकर बढ़ा विवाद
राज्य सरकार की ओर से हाल में JPSC-JSSC की 22 परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश जारी किया गया था. इसके बाद अब सिविल जज परीक्षा को लेकर भी मामला न्यायालय पहुंच गया है. इस याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !