Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Current News: जयशंकर ने पुतिन को सौंपा PM मोदी का संदेश, SCO में मुलाकात और BRICS के लिए दिया न्योता

Current News: रूस की यात्रा पर गए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत संदेश उन्हें सौंपा। इस दौरान जयशंकर ने 27वें भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक में हुई चर्चा और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति से पुतिन को अवगत कराया।


SCO शिखर सम्मेलन में PM मोदी की पुतिन से मुलाकात का संदेश

जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस के बीच आर्थिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा, उर्वरक और परमाणु क्षेत्र समेत कई क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ा है। उन्होंने पुतिन को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में उनसे मुलाकात की उम्मीद कर रहे हैं।


इसके साथ ही जयशंकर ने पुतिन को भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने कहा कि रूस-भारत संबंधों के विकास पर प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तिगत रूप से ध्यान दे रहे हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार में इस वर्ष वृद्धि हुई है।

27वें भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक में सहयोग पर चर्चा

जयशंकर की रूस यात्रा के दौरान भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक भी हुई, जिसमें व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !