Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Latehar News: झारखंड आंदोलनकारियों ने समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन, सम्मान पेंशन समेत कई मांगें उठाईं

Latehar News: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की लातेहार जिला इकाई ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के संस्थापक सह प्रधान सचिव पुष्कर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष रोजलीन तिर्की और केंद्रीय सचिव राशिद खान मौजूद रहे।


गृह विभाग की सूची सार्वजनिक करने की मांग

प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने गृह विभाग द्वारा भेजी गई सूची के अनुसार जिले के झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सूची को जिले के सभी प्रखंडों में भेजा जाना चाहिए।


विश्वनाथ प्रसाद ने आरोप लगाया कि प्रशासन अब तक सूची को सार्वजनिक नहीं कर रहा है, जिससे जिले के आंदोलनकारियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।

50 हजार रुपये मासिक सम्मान पेंशन की मांग

ज्ञापन में झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान और अलग पहचान देने, उनके आश्रितों को स्थानीय स्तर पर सीधी नियुक्ति का अवसर देने तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने की मांग की गई। इसके अलावा सभी आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन के रूप में 50-50 हजार रुपये प्रतिमाह देने की मांग भी रखी गई।

प्रतिनिधिमंडल में अली हसन अंसारी, विलंगना किंडो, वीरेंद्र ठाकुर, रंजीत टोप्पो और राजेश लकड़ा प्रमुख रूप से शामिल थे। मौके पर बरला उरांव, लक्ष्मण सिंह, जयराम उरांव, शुक्र गंझू, बोरखान साहू, रजनी देवी, अशोक तिवारी, कमलेश कुमार, सीमा देवी, मनोज उरांव, घोरबिगण सिंह, सरवन सिंह और मंगल देव राव समेत कई आंदोलनकारी मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !