Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Ranchi News: रांची के चिरौंदी से लापता हुईं 60 साल की महिला, परिजनों ने आम जनता से मांगी मदद

Ranchi: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंदी से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों ने आसपास के इलाकों समेत रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, लेकिन उनका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे शांति देवी अपने चिरौंदी स्थित घर से किसी काम के लिए निकली थीं, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बुजुर्ग महिला की सुरक्षा को लेकर पूरा परिवार बेहद चिंतित है।

सूचना मिलने पर तुरंत करें संपर्क
अगर किसी व्यक्ति को शांति देवी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं नजर आएं, तो कृपया नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर परिजनों की मदद करें: संपर्क नंबर: 9905323023
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !