Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-01

Ranchi News: रांची एयरपोर्ट मार्ग पर नो पार्किंग जोन लागू, हिनू से हेथु चौक तक सख्ती

Ranchi News: रांची में यातायात व्यवस्था को सुचारू और जाममुक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. एयरपोर्ट पहुंच मार्ग पर अब वाहनों का जमावड़ा नहीं लगेगा और सख्त नियम लागू किए गए हैं.

नगर निगम ने हिनू चौक से हेथु चौक तक पूरे मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है. यह निर्णय भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और बिरसा मुंडा विमानपत्तन रांची से प्राप्त सुझावों के आधार पर गठित समिति के स्थलीय निरीक्षण के बाद लिया गया.

निरीक्षण में पाया गया कि इस मार्ग पर अनियंत्रित पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती थी. इससे आम लोगों और एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

नए नियम के तहत संतोषी माता मंदिर हिनू से लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र रांची और आगे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कैंप तक सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी.

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर वाहन खड़ा न करें. एयरपोर्ट जाने वाले लोग निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और जाम की समस्या से राहत मिल सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !