Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-01

Ranchi News: “हर गांव स्मार्ट स्कूल” अभियान की शुरुआत, युवा कांग्रेस ने राज्यभर में हस्ताक्षर मुहिम की लॉन्चिंग की

Ranchi: राजधानी रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को युवा कांग्रेस द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें “हर गांव स्मार्ट स्कूल” अभियान को आगे बढ़ाते हुए राज्य स्तरीय हस्ताक्षर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर संवाद शुरू करना है, ताकि सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार लाया जा सके और उन्हें बेहतर सुविधाओं से लैस किया जा सके।

शिक्षा व्यवस्था सुधार को लेकर उठी आवाज
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि इस अभियान की नींव कुछ दिन पहले रखी गई थी और इसका मकसद राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर एक व्यापक चर्चा शुरू करना है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि सरकारी स्कूलों को भी वही सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, जो आमतौर पर निजी स्कूलों में देखने को मिलते हैं। उन्होंने निजी स्कूलों की बढ़ती फीस पर चिंता जताते हुए कहा कि एक आम और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए इतनी महंगी शिक्षा वहन करना आसान नहीं है, ऐसे में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बेहतर विकल्प तैयार करना जरूरी हो गया है।

पंचायत स्तर तक पहुंचेगा अभियान, लोगों से मांगे जाएंगे सुझाव
गौरव सिंह ने आगे बताया कि इस मुहिम के तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पंचायत और वार्ड स्तर तक पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे। 4 मई से 4 जून तक चलने वाले इस हस्ताक्षर अभियान के दौरान आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निकायों से सुझाव एकत्र किए जाएंगे। इसके लिए चौपालों का आयोजन किया जाएगा, जहां शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर लोगों की राय ली जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार की कुछ पहलों की सराहना करते हुए यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि शिक्षा नीति को और मजबूत किया जाए, ताकि हर बच्चे को बेहतर और सुलभ शिक्षा मिल सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !