Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-21

Ranchi News: पिस्का मोड़ आगजनी मामले में 12 गिरफ्तार, 9 उपद्रवी और 3 गौतस्करी आरोपी पकड़े गए

Ranchi News: रांची के पिस्का मोड़ पर रविवार को हुई आगजनी और मवेशियों के अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें नौ लोगों पर हंगामा, तोड़फोड़ और वाहनों में आग लगाने का आरोप है. वहीं तीन लोगों को मवेशियों के अवैध परिवहन के आरोप में पकड़ा गया है.

मवेशियों से लदे वाहनों को रोककर शुरू हुआ विवाद
रविवार सुबह पिस्का मोड़ के पास मवेशियों को ले जा रहे कुछ वाहनों को लोगों ने रोक लिया था. इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया. कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसके बाद कुछ वाहनों में आग लगा दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया और दमकल की मदद से आग बुझाई गई.

CCTV और वीडियो से हुई आरोपियों की पहचान
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया. जांच के दौरान आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई. इसके अलावा वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी को भी जांच में शामिल किया गया. इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नौ लोगों को चिह्नित किया. इन पर कानून हाथ में लेने, सरकारी काम में बाधा डालने और वाहनों में आग लगाने का आरोप है.

तीन कथित गौतस्कर भी गिरफ्तार
पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के मामले में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में गिरफ्तार 12 लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी पुलिस खंगाल रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !