Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Ranchi News: नक्सल ऑपरेशन केस में हाईकोर्ट का फैसला, साक्ष्य नहीं मिले तो आरोपी बरी

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ब्लैक थंडर ऑपरेशन से जुड़े एक पुराने मामले में आरोपियों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया है।अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने के लिए ठोस सबूत  प्रस्तुत नहीं कर सका। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। यह मामला नक्सल विरोधी अभियान ब्लैक थंडर ऑपरेशन के दौरान दर्ज किया गया था, जिसमें कई लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए थे।
हाईकोर्ट में अपील करने के बाद आया बड़ा फैसला 
ट्रायल कोर्ट में पहले आरोपियों को दोषी ठहराया गया था, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने मामले की विस्तृत सुनवाई के बाद पाया कि अदालत में पेश किये गए सबूत आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि केवल संदेह के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, दोषी साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य होना जरुरी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !