Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Ranchi News: जेल आईजी सुदर्शन मंडल को आया हार्ट अटैक, रांची के सैमफोर्ड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

Ranchi News: झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान जेल आईजी सुदर्शन मंडल की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई. सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें रांची के कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया.

ICU में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, भर्ती के समय सुदर्शन मंडल की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत कार्डिएक ट्रीटमेंट शुरू किया. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. आवश्यक जांच भी की जा रही है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. हालांकि अस्पताल प्रबंधन और पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है.

2006 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं सुदर्शन मंडल
सुदर्शन मंडल वर्ष 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं. वर्तमान में वे झारखंड के जेल आईजी के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले भी उन्होंने राज्य में कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारियां संभाली हैं. पुलिस महकमे में उनकी पहचान एक गंभीर, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में रही है.



पुलिस महकमे में चिंता
जेल आईजी की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में चिंता का माहौल बन गया. कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सहयोगी और शुभचिंतक सैमफोर्ड अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !