Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Jamshedpur News: जमशेदपुर के ईस्टप्लांट बस्ती में झारखंड क्षत्रिय संघ की बैठक, सर्वसम्मति से संतोष सिंह चुने गए बर्मामाइंस इकाई के नए अध्यक्ष

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती स्थित संतोष सिंह के आवास पर झारखंड क्षत्रिय संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शंभू सिंह समेत कविता परमार, मंजू सिंह, प्रमोद सिंह, वाईपी सिंह और अशोक सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गई।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संतोष सिंह को झारखंड क्षत्रिय संघ की बर्मामाइंस इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विस्तार और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

बैठक में संगठन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर संरक्षक धर्मेंद्र सिंह उर्फ बम भोला सिंह, संरक्षक सत्येंद्र सिंह (अधिवक्ता), महामंत्री शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, जोगिंदर सिंह उर्फ जोगी, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, नॉलेज सिंह, सचिव संजय सिंह, अनमोल सिंह, रमन सिंह, प्रकाश सिंह, उपेंद्र सिंह, सहसचिव राजीव सिंह उर्फ मुन्ना, अशोक सिंह, राज किशोर सिंह, राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष जयनंदन सिंह, प्रेस प्रभारी चंद्र बदन सिंह और अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !