Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-19

Ranchi Crime News: तमाड़ में जमीन विवाद ने ली जान, महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलबेड़ा उदय टोला में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना 17 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसके बाद टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, जिसमें यह सामने आया कि आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और अक्सर दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहता था। इसी विवाद के चलते आरोपी सुण्डी मुण्डा उर्फ काटे (45 वर्ष), निवासी बेलबेड़ा, ने गुस्से में आकर महिला मोचोकनी देवी पर लोहे के दाउली से हमला कर दिया और उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पति के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला
मृतका के पति बुड़का मुण्डा (62 वर्ष) के लिखित आवेदन के आधार पर तमाड़ थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की और फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

हथियार बरामद, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का दाउली भी बरामद कर लिया है। पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू, तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल शामिल रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !