Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-19

Jharkhand News : उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Jharkhand News : उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किया गया।मंदिर में तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया, जिसके बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग का दर्शन और पूजन किया। बाबा दरबार में उन्होंने देश और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
वैदिक रीति-रिवाज के साथ हुआ पूजन, प्रशासन ने किया स्वागत

मुख्य न्यायाधीश के साथ उनके परिवार के सदस्य और न्यायालय से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। पूजा के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है और इसे भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल किया जाता है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !