Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Ranchi Breaking: राजभवन तालाब में डूबने से युवक की मौत, तैरकर पार करने की कोशिश बनी जानलेवा

Ranchi: राजभवन स्थित मछलीघर तालाब के पास एक युवक के डूबने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

तैराकी के शौक से गया पानी 
बताया जा रहा है कि राकेश अपने एक परिजन के श्राद्ध कर्म में शामिल होने यहां आया था। इसी दौरान, उसे तैराकी का शौक होने के कारण वह तालाब को एक किनारे से दूसरे किनारे तक पार करने की कोशिश करने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तैरते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और बीच में ही संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया और फिर बाहर नहीं आ सका।

तालाब बना मौत की वजह 
परिजनों ने बताया कि राकेश का बचपन इसी तालाब के आसपास खेलते-कूदते बीता था। वह इस जगह से भली-भांति परिचित था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वही तालाब उसकी मौत का कारण बन गया।

एनडीआरएफ की टीम पहुंची 
घटना के बाद परिजन मौके पर ही मौजूद हैं और गहरे सदमे में हैं। सूचना मिलने पर प्रशासन सक्रिय हुआ है और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, जो जल्द ही शव को बाहर निकालने का प्रयास करेगी।

परिजन बेसब्री से तालाब किनारे इंतजार कर रहे हैं, इस उम्मीद में कि जल्द ही शव बाहर निकले और वे अंतिम बार अपने प्रियजन को देख सकें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !