Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Jharkhand News: हजारीबाग की घटना को लेकर सियासत ने लिया यू टर्न, झामुमो नेताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन

Jharkhand News: 3 अप्रैल को झारखंड की मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक प्रमुख बगराई मारडी के नेतृत्व में हजारीबाग में 13 साल की बच्ची की भाजपा नेता के द्वारा बलात्कार कर हत्या कर देने के विरोध में एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में भाजपा नेता के द्वारा बलात्कार एवं हत्या की है उसे फर्स्ट ट्रेक कोर्ट में मामल चलाकर फांसी की सजा देने की मांग की गई। प्रमोद लाल ने कहा कि झारखंड में माननीय हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में सरकार चल रही है जिसके चलते भाजपा  के लोग सरकार को बदनाम करने के लिए किस तरह के घिनौना काम कर रहे हैं। झामुमो भाजपा से पूछता है कि क्या अब वे अपने द्वारा घोषित झारखंड बंद को वापस लेंगे? क्या वे अपनी गलती स्वीकार करेंगे? या फिर हमेशा की तरह सच्चाई सामने आने के बाद भी चुप्पी साध लेंगे?
जानिए कौन रहे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित

शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, बगराई मारडी, लालटु महतो, फैयाज खान, विद्यासागर दास, गुरमीत सिंह गिल, विनोद दे, संदीप चक्रवर्ती, डी राकेश राव, अभय पांडे, उमाकांत झा, सपन राय, कृष्ण कुमार गुप्ता, इंद्रपाल सिंह, हरपाल सिंह, हरजीत सिंह गिल, चंदनलाल, उमाकांत, उमेश गिरी, मनजीत सिंह, हरदेव सिंह, प्रभात सिंह, सुखलाल टुडू, विष्णु नाग,  राकेश गुप्ता, लखाई बासके, सुभाष मित्तल, परमजीत सिंह आदि उपस्थित थे
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !