Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Ramgarh News: स्कूल के पास फैक्ट्री प्रदूषण के मामला पर झारखंड हाईकोर्ट ने आदेश रखा सुरक्षित

Ramgarh News: रामगढ़ स्थित विभा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर बिहार फाउंड्री इंडस्ट्री के प्रदूषण से पड़ने वाले कथित प्रभाव को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को मामले से संबंधित एक संक्षिप्त नोट भी दाखिल करने का निर्देश दिया है।


स्कूल के पास प्रदूषण को लेकर उठाए गए सवाल

यह जनहित याचिका रामकिशोर की ओर से दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि रामगढ़ में बिहार फाउंड्री इंडस्ट्री के नजदीक विभा इंटरनेशनल स्कूल संचालित है। इंडस्ट्री से होने वाले प्रदूषण के कारण स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई है।


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी मानी समस्या

सुनवाई के दौरान झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से भी माना गया कि इंडस्ट्री के कारण क्षेत्र में कुछ हद तक प्रदूषण की समस्या है। मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। अब याचिकाकर्ता की ओर से मांगा गया संक्षिप्त नोट दाखिल होने के बाद कोर्ट इस मामले में अपना आदेश जारी करेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !