Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

UP Aircraft Crash News: कानपुर गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत

UP Aircraft Crash News:  उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ. गंगा बैराज के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया. हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. 


11:50 बजे गंगा बैराज के पास क्रैश हुआ ट्रेनिंग प्लेन 
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के मुताबिक, विमान ने गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से करीब 11:30 बजे उड़ान भरी थी. करीब 20 मिनट बाद 11:50 बजे विमान गंगा बैराज के पास क्रैश हो गया. विमान में इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी सवार थे. सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले थे. अभिषेक पुजारी कर्नाटक के निवासी थे. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया गया. जांच टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. हादसे के बाद आसपास के लोगों में भी अफरा तफरी मच गई.

हादसे की वजह अभी साफ नहीं
शुरुआती जानकारी में विमान में तकनीकी परेशानी की बात सामने आ रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. यह भी साफ नहीं है कि हादसा तकनीकी खराबी, मौसम या किसी दूसरी वजह से हुआ. उड्डयन अधिकारियों और जांच एजेंसी की रिपोर्ट के बाद ही दुर्घटना की सही वजह सामने आएगी.

ट्रेनिंग उड़ानों की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद विमान के रखरखाव और ट्रेनिंग उड़ानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. जांच टीम विमान से जुड़े तकनीकी पहलुओं और दूसरी परिस्थितियों की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है. हादसे की अंतिम वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !