Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

RIMS Ranchi: रिम्स के निर्माण कार्यों की 7 सितंबर को होगी जांच, अपर मुख्य सचिव करेंगे निरीक्षण

Ranchi: रिम्स परिसर में चल रहे भवन निर्माण और मरम्मत के काम की अब अधिकारियों की मौजूदगी में जांच होगी. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह 7 सितंबर को रिम्स पहुंचेंगे. अजय कुमार सिंह रिम्स में चल रहे अलग-अलग निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे. इस दौरान काम की गुणवत्ता और उसकी प्रगति देखी जाएगी. अधिकारी मौके पर जाकर यह भी देखेंगे कि निर्माण और मरम्मत का काम तय तरीके से हो रहा है या नहीं. मौके की वास्तविक स्थिति की भी जांच की जाएगी.

अधिकारियों को मौजूद रहने का निर्देश
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने भवन निर्माण विभाग और रिम्स प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिए हैं. विभाग के अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहें. इससे निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी अधिकारियों को सीधे दी जा सकेगी.

निर्माण कार्यों की प्रगति पर रहेगी नजर
निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवत्ता, काम की रफ्तार और मौके पर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी. विभाग का यह निरीक्षण रिम्स परिसर में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों की मौजूदा स्थिति को समझने के लिए किया जा रहा है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !