Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Patamda News: पटमदा से 14 वर्षीय किशोर लापता, खेलने के लिए निकला था घर से

Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के लावा टोला, बेलटांड़ से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद परिवार और गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है। शंभू माझी का पुत्र संदीप माझी शनिवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। समय बीतने के साथ जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों की बेचैनी बढ़ती चली गई और वे उसकी तलाश में इधर-उधर भटकते रहे।

मानसिक रूप से कमजोर होने से बढ़ी चिंता, लोगों से मदद की अपील
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन संदीप का कोई सुराग नहीं मिल सका। ग्राम प्रधान बृंदावन दास के अनुसार संदीप मानसिक रूप से कमजोर है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह रास्ता भटककर कहीं दूर चला गया होगा। देर रात करीब 10 बजे तक परिवार और ग्रामीण हर संभव तरीके से उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। ग्राम प्रधान ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी संदीप के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 7366843636 पर संपर्क करें या नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि किशोर को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !