Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Khunti Crime News: डायन-बिसाही के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

Khunti Elderly Woman Murder Case: खूंटी पुलिस ने बुजुर्ग महिला ऐतवार देवी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे डायन-बिसाही का शक सामने आया है. हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनाय मुंडा और मंगल मुंडा के रूप में हुई है. दोनों सायको थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

धारदार हथियार से सिर पर किया गया हमला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया था. गंभीर चोट लगने से ऐतवार देवी की मौत हो गई थी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.



मृतका के परिजन बिरसा मुंडा की शिकायत पर सायको थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन तेज की और संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अंधविश्वास के आधार पर किसी के खिलाफ हिंसा या कानून हाथ में लेने की कोशिश न करें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !