Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Giridih News : बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा ध्वस्त

Giridih News : झारखंड बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ गिरिडीह नगर निगम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने अंबेडकर चौक के पास मोबाइल गली स्थित भीम ज्वेलर्स के भवन के अवैध हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नगर निगम के अधिकारी पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।


11 भवन मालिकों को पहले ही दिया गया था नोटिस

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, कुछ दिन पहले भीम ज्वेलर्स समेत कुल 11 भवन मालिकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध निर्माण स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि यदि तय समय में अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तो नगर निगम स्वयं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा और इस पर आने वाला पूरा खर्च संबंधित भवन मालिक से वसूला जाएगा।

नगर निगम का कहना है कि संबंधित भवन मालिकों को अपना पक्ष रखने और अवैध निर्माण हटाने का पर्याप्त समय दिया गया था। बावजूद इसके निर्धारित अवधि के भीतर नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी जारी रहेगी सख्ती

निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद नगर निगम ने अपने आदेश के अनुरूप अवैध हिस्से को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी, अभियंत्रण शाखा की टीम, कर्मचारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे, ताकि ध्वस्तीकरण कार्य शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया जा सके।

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर किए गए अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है और नियमों की अनदेखी करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से भवन निर्माण से पहले सभी आवश्यक स्वीकृतियां लेने और निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !