Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-15

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में होगी अब ठंड की विदाई, दिन में चढ़ रहा पारा

Jharkhand: झारखंड में अब ठंड विदा लेने की तैयारी में है। मौसम के बदलते तेवर ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। दोपहर में जहां तेज धूप और हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं शाम ढलते ही ठंडक लौट आती है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिन में गर्मी तो रात में सर्दी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सुबह और रात में ठंड का एहसास बना हुआ है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस हो रही है। इसी वजह से लोग तय नहीं कर पा रहे कि गर्म कपड़े पहनें या हल्के।

15 फरवरी को राजधानी समेत पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है।

इन जिलों में कैसा रहेगा तापमान?
राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। खूंटी में अधिकतम 27 और न्यूनतम 12 डिग्री, गुमला में अधिकतम 27 और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं पलामू में पारा 31 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पश्चिम सिंहभूम जिले में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रह सकता है।

बीते 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान डालटोनगंज में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !