Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jharkhand News: साहिबगंज DC पर एनकाउंटर की धमकी का आरोप, कुख्यात सुजीत सिन्हा की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त

Jharkhand News: साहेबगंज जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा ने जिला उपायुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में उसने एनकाउंटर की धमकी दिए जाने की आशंका जताई है.

मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की खंडपीठ ने साहेबगंज के डीसी और जेल महानिरीक्षक से जवाब तलब किया है. अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की है.

याचिका में कहा गया है कि सुजीत सिन्हा पिछले करीब 10 वर्षों से विभिन्न मामलों में सजा काट रहा है. उसे 11 अक्टूबर 2025 को डालटेनगंज जेल से स्थानांतरित कर साहेबगंज जेल लाया गया था.

उसने आरोप लगाया है कि 14 मार्च 2026 को जेल में डीसी ने पहुंचकर उसे एनकाउंटर की धमकी दी. इस आशंका के मद्देनजर उसने अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

अब इस मामले में संबंधित अधिकारियों के जवाब के बाद आगे की सुनवाई में स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !