Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-24

Jharkhand Weather: झारखंड में 27 अप्रैल से बिगड़ेगा मौसम, 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

Meta Description

Ranchi: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तापमान दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। डाल्टेनगंज में सर्वाधिक 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है जबकि खूंटी में सबसे कम 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

हालांकि, 28 अप्रैल से झारखंड के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। हम नीचे खबर में बताएंगे कि आखिर किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गर्मी से स्कूली बच्चे परेशान

राजधानी रांची में भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में स्कूली बच्चों समेत आमजनों की परेशानी बढ़ गई है। लोग तपती गर्मी से परेशान हो रहे हैं और बच्चे स्कूलों में छुट्टी के बाद सिर पर कपड़े रखकर या फिर छाते का प्रयोग कर घर तक पहुंच रहे हैं।

सुबह होते ही तेज धूप का असर शुरू हो जाता है। अब तक जिला प्रशासन की ओर से स्कूल प्रबंधनों को बढ़ती गर्मी को लेकर कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 24 और 25 अप्रैल को हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहेगी।

26 अप्रैल को 9 जिलों के लिए लू  का अलर्ट जारी

वहीं 26 अप्रैल को दक्षिणी हिस्सों के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही इन जिलों में मेघगर्जन के साथ साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के भी बहने की संभावना है। इन संभावनाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

27 अप्रैल से 6 जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज

वहीं, 27 अप्रैल को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्सों के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के साथ साथ दक्षिणी हिस्सों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है और मौसम विभाग ने आमजनों विशेषकर किसानों से खेत न जाने की सलाह दी है।

28 से 30 अप्रैल के बीच तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी

 मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले चार दिनों तक यानी 24 से 27 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 28, 29 और 30 अप्रैल को तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।वहीं दूसरी ओर, झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।

डाल्टेनगंज में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

स्कूल समय में बदलाव की मांग की 

झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने राज्य में जारी भीषण गर्मी और हीटवेव की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार से स्कूलों के संचालन समय में तत्काल बदलाव की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और बाहरी गतिविधियों को सीमित करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

हम सरकार से अपील करते हैं कि मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक कर दिया जाए, जिससे बच्चों को गर्मी की मार से राहत मिल सके। एसोसिएशन ने आग्रह किया है कि शिक्षा विभाग शीघ्र निर्णय लेकर स्कूल प्रबंधन को दिशा-निर्देश जारी करे, जिससे सभी विद्यालय समय पर आवश्यक व्यवस्था कर सकें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !