Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Jharkhand News: JPSC ने 50 डेस्कटॉप कंप्यूटर खरीदने के लिए मांगे कोटेशन, 14 फरवरी तक आवेदन

Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने अपने कार्यालय के लिए 50 डेस्कटॉप कंप्यूटर खरीदने और उन्हें LAN नेटवर्क से जोड़ने के लिए इच्छुक कंपनियों से कोटेशन आमंत्रित किए हैं. इस संबंध में आयोग की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई है.


डेस्कटॉप में कम से कम Core i5 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB SSD होना अनिवार्य

जारी सूचना के अनुसार, कंप्यूटर की न्यूनतम तकनीकी योग्यता तय की गई है. डेस्कटॉप में कम से कम Core i5 (6वीं पीढ़ी या उससे ऊपर) प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB SSD होना अनिवार्य है. इसके साथ 16.5 इंच से 19.5 इंच तक का TFT मॉनिटर दिया जाना होगा. इसके अलावा USB की-बोर्ड, USB माउस और UPS भी उपलब्ध कराना होगा.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन 50 कंप्यूटरों के लिए LAN नेटवर्किंग की पूरी व्यवस्था भी संबंधित एजेंसी को ही करनी होगी.

कोटेशन उसी दिन दोपहर 3:00 बजे खोले जाएंगे
इच्छुक और योग्य संस्थान 14 फरवरी 2026 तक आयोग के कार्यालय में अपना कोटेशन जमा कर सकते हैं. प्राप्त कोटेशन उसी दिन दोपहर 3:00 बजे खोले जाएंगे. निर्धारित तिथि और समय पर कोटेशन देने वाले या उनके अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं.

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि कोटेशन में संबंधित संस्था का GST नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज होना चाहिए. साथ ही प्रति यूनिट कीमत और GST की राशि अलग-अलग स्पष्ट रूप से लिखनी होगी.

आयोग ने यह अधिकार अपने पास सुरक्षित रखा है कि वह किसी भी कोटेशन को स्वीकार या अस्वीकार कर सकता है और दरों का अंतिम मूल्यांकन भी आयोग द्वारा ही किया जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !