Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Jamshedpur News: 19 अप्रैल को मानगो बनेगा एकता का केंद्र, हिंदू सम्मेलन का भव्या आयोजन

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो में 19 अप्रैल को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है। इसका मकसद है समाज को एकजुट करना और लोगों के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाना।


एकजुट समाज ही मजबूत राष्ट्र की पहचान

यह कार्यक्रम रविवार शाम 5 बजे सिटी स्टाइल डिमना में होगा। आयोजकों का कहना है कि जब समाज संगठित होता है, तभी देश मजबूत बनता है। इसी सोच के साथ इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।


महंत धर्मदास महाराज होंगे मुख्य अतिथि

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत धर्मदास  महाराज शामिल होंगे, जो अपने विचारों से लोगों को मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश सिंह करेंगे, जबकि अमलेश झा सचिव और रमेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।





कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर, अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कई लोग और संगठन मिलकर काम कर रहे हैं। पूर्व सैनिक सेवा परिषद, उपमेयर राहुल कश्यप और कई कार्यकर्ता इसमें जुटे हुए हैं। आयोजन समिति ने मानगो और आसपास के लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।


समरसता भोजन के जरिए एकता और भाईचारे का संदेश 

खास बात यह है कि सम्मेलन के दौरान “समरसता भोजन” भी होगा, जहां सभी लोग एक साथ बैठकर खाना खाएंगे। इसका मकसद है समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देना।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !