Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Jharkhand News: गुमला से दो किशोरियां लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Jharkhand News: गुमला सदर थाना क्षेत्र के टांगरटोली गांव से दो नाबालिग लड़कियों के अचानक लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है. चार दिन गुजर जाने के बाद भी दोनों किशोरियों का पता नहीं चल पाया है, जिससे परिजन परेशान हैं.

लापता लड़कियों की पहचान 15 वर्षीय आशिका केरकेट्टा और 15 वर्षीय रोशनी उरांव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों आपस में करीबी दोस्त थीं.

परिजनों के मुताबिक, 16 जून की सुबह दोनों घर से नदी में नहाने जाने की बात कहकर निकली थीं. लेकिन शाम तक जब दोनों वापस नहीं लौटीं तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की.

रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद भी जब दोनों की कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों ने गुमला सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई.
परिवार के अनुसार, दोनों किशोरियों के पास मोबाइल फोन भी नहीं था और उन्होंने घर से बाहर जाने को लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं दी थी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. संभावित जगहों पर तलाश की जा रही है और दोनों किशोरियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोनों की बरामदगी की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !