Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Jamshedpur Crime News: डिमना चौक से अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को टालते हुए ओलीडीह ओपी क्षेत्र के डिमना चौक के पास से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक आर-15 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ के आधार पर हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  18 जून 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि ओलीडीह ओपी क्षेत्र के डिमना चौक के पास एक युवक ब्लू रंग की आर-15 मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (अतिरिक्त प्रभार नगर) के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

हथियार के साथ दबोचा गया युवक
छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर-15 मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 7.65 एमएम का देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि उसने यह हथियार अपने साथी से 30 हजार रुपये में खरीदा था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार उर्फ एसआरके (26 वर्ष), निवासी आस्था वैली, तामोलिया, थाना कपाली, जिला सरायकेला-खरसावां। अभिषेक दास (25 वर्ष), निवासी शंकोसाई रोड नंबर-4, ओलीडीह ओपी क्षेत्र, जिला पूर्वी सिंहभूम।

दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का संबंध किसी आपराधिक गिरोह से तो नहीं है और हथियार का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार, उलीडीह ओपी प्रभारी मो. शारिक अली, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अजय लकड़ा तथा उलीडीह ओपी के रिजर्व गार्डों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !