Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Jharkhand CM: हेमन्त सोरेन से मिले पूर्व गुजरात सीएम शंकर सिंह वाघेला

Ranchi: हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में शंकर सिंह वाघेला ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर श्री वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक विशेष और ऐतिहासिक महत्व की तस्वीर सप्रेम भेंट की। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उस समय की है जब ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन और वे एक ही कार्यकाल में साथ-साथ सांसद थे। इस तस्वीर को राजनीतिक और भावनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताया गया।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने इस अति विशिष्ट तस्वीर के लिए श्री वाघेला के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर न केवल व्यक्तिगत स्मृतियों को संजोए हुए है, बल्कि झारखंड और देश की राजनीतिक विरासत की भी याद दिलाती है। मुलाकात के दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !