Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Jamtara News: दलदला मोड़ पर तेज रफ्तार का कहर, पिकअप वैन से भिड़ी बाइक, 2 घायल

Jamtara News: जमाताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के दलदला मोड़ के समीप रविवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खड़ी पिकअप वैन से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों युवक, दलदला मोड़ पर हुआ भीषण हादसा

मिली जानकारी के अनुसार लोहारंग गांव निवासी मंगल हेंब्रम (22) अपने दोस्त दीपक हांसदा (19) के साथ बोरवा में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान दलदला मोड़ के पास तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने खड़ी पिकअप वैन से जा भिड़ी।


ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !