Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

BREAKING: डिमना में भारी हंगामा, लेक व्यू रिजॉर्ट में ग्रामीणों का धावा, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में तीन जोड़ों को पकड़ा

BREAKING: शहर के खूबसूरत पर्यटन स्थल डिमना के करीब स्थित "लेक व्यू होटल एंड रिजॉर्ट" (पूर्व नाम डिमना रिसॉर्ट) रविवार को जंग का मैदान बन गया। रिसॉर्ट में लंबे समय से चल रही संदिग्ध गतिविधियों से नाराज दर्जनों ग्रामीण अचानक पारंपरिक हथियारों के साथ परिसर में घुस गए। ग्रामीणों ने मौके से तीन युवकों और तीन युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का दावा किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और सूचना मिलते ही पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

ग्रामीणों का आक्रोश और ओयो कल्चर पर सवाल
हंगामे का नेतृत्व कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि शांत और प्राकृतिक परिवेश वाले इस क्षेत्र में यह रिजॉर्ट अब अनैतिकता का केंद्र बनता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहरों के ओयो होटलों की तरह यहां भी देह व्यापार जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे स्थानीय परिवेश और संस्कृति खराब हो रही है। ग्रामीणों ने रिजॉर्ट के बाहर जमकर नारेबाजी की और वहां चल रहे पतंजलि सेंटर को तत्काल बंद करने की मांग उठाई। उनका तर्क है कि योग और स्वास्थ्य केंद्र के नाम पर अंदर कुछ और ही खेल चल रहा है।

संचालक की सफाई और ग्रामीणों के तीखे सवाल
दूसरी ओर, रिजॉर्ट संचालक ने इन तमाम आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उनका कहना है कि परिसर में केवल पतंजलि और योग केंद्र चलाया जा रहा है, जहां लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए आते हैं। संचालक ने दावा किया कि यहां बिना आधार कार्ड और पहचान पत्र के किसी को भी कमरा नहीं दिया जाता। इस पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या केवल आईडी कार्ड ले लेना ही काफी है? यदि बंद कमरों के भीतर गलत काम हो रहा है, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? ग्रामीणों का साफ आरोप है कि योग केंद्र की आड़ में इस अनैतिक कारोबार को संरक्षण मिल रहा है।

पुराना विवाद और पुलिस की जांच
यह कोई पहली बार नहीं है जब यह रिजॉर्ट विवादों में आया हो। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी यहां कई बार संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। रविवार को हुए हंगामे के बाद पुलिस ने मौके से पकड़े गए युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और यदि कोई भी अवैध गतिविधि पाई जाती है, तो रिजॉर्ट प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !