Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Jamshedpur Train Accident: सालगाझुड़ी रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Jamshedpu: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सालगाझुड़ी फाटक के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बावनगोड़ा निवासी प्रधान हेंब्रम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गए।

घर का सामान लेने निकले थे प्रधान हेंब्रम
परिजनों के अनुसार प्रधान हेंब्रम रविवार शाम घर का सामान खरीदने के लिए पैदल निकले थे। सामान लेकर लौटने के दौरान जब वह सालगाझुड़ी के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मजदूरी कर चलाते थे परिवार
प्रधान हेंब्रम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह बावनगोड़ा में किराये के मकान में रह रहे थे। परिवार में उनके दो बच्चे हैं। बताया गया कि वह मूल रूप से चाकुलिया के रहने वाले थे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !