Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Ranchi News: रांची में 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए 29 जुलाई तक चलेगा सत्यापन अभियान

Ranchi News: झारखंड में मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक राज्यभर में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. इस दौरान मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म दिया जाएगा और सत्यापन के बाद उसे वापस लिया जाएगा.

राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान की तैयारी पहले से चल रही है. अब तक करीब 73 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का काम पूरा किया जा चुका है. यह प्रक्रिया पूर्व की मतदाता सूची के आधार पर की गई है.

निर्वाचन विभाग के अनुसार जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हो सकी है, उनकी सूची 23 मई 2026 से संबंधित मतदान केंद्रों पर लगाई जाएगी. सूची के साथ संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित रहेगा, ताकि मतदाता सीधे संपर्क कर अपनी जानकारी सत्यापित करा सकें.

अभियान के तहत बीएलओ द्वारा घरों पर स्टीकर भी लगाए गए हैं, जिनमें संबंधित अधिकारी की जानकारी दर्ज है. इसके अलावा मतदाता ECINET ऐप के “बुक ए कॉल” फीचर का उपयोग कर भी अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं.

निर्वाचन विभाग का कहना है कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूट न जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !