Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Jamshedpur News : समाहरणालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, उपस्थिति और सफाई व्यवस्था पर सख्ती

Jamshedpur News : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, निर्वाचन, नजारत, विधि शाखा, कोर्ट कक्ष, समाज कल्याण, डीआईओ कार्यालय, झारनेट, सामान्य शाखा, गोदाम और यूआईडी सहित कई कार्यालयों का जायजा लिया।
लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत, कार्यालय प्रमुखों को सख्त हिदायत

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में अनुशासन, कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई और कार्य संस्कृति को परखना था। उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी की बारीकी से जांच की और अनुपस्थित पाए गए कर्मियों के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया कि स्वच्छता बनाए रखें, पंजी का सही रख-रखाव करें और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखें। साथ ही कर्मचारियों की नियमित बायोमीट्रिक उपस्थिति, समयबद्ध कार्य निष्पादन और दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।

उपायुक्त ने परिसर में पड़े अनुपयोगी फर्नीचर और मशीनी उपकरणों को जल्द एकत्रित कर जिला स्तर पर नीलामी कराने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने समाहरणालय परिसर में पार्किंग और वेटिंग एरिया का भी जायजा लिया और आम नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस मौके पर नागेन्द्र पासवान, डेविड बलिहार, धनंजय और चंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !