Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Chatra Crime News: चतरा में नशे के सौदागरों पर पुलिस का कहर, 17 किलो अफीम, डोडा और 3 लाख से अधिक नकदी बरामद

Chatra Crime News: चतरा एसपी सुमित अग्रवाल को मिली सटीक सूचना के आधार पर लावालौंग पुलिस ने ग्राम बुढ़ी में छापेमारी कर अंतर्राज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तस्करों के ठिकानों से लगभग 17 किलो गीला अफीम, भारी मात्रा में डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है. सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जब चिन्हित घरों और मचानों पर दबिश दी, तो वहां नशीले पदार्थों का बड़ा जखीरा मिला. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3.11 लाख रूपए नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है.

मचान और ससुराल को बनाया था तस्करी का अड्डा
जांच में खुलासा हुआ कि तस्कर मनोज गंझू, बबलू, कमलेश, बिपिन यादव और राकेश गंझू मिलकर अफीम की इस खेप को बाहरी व्यापारियों को बेचने की फिराक में थे. शातिर तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अफीम को घरों के अलावा मचान पर बनी अस्थायी झोपड़ियों में छिपा रखा था. आरोपी राकेश गंझू अपने ससुराल से ही तस्करी के नेटवर्क का संचालन कर रहा था. पुलिस की इस दबिश ने तस्करों के सुरक्षित ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र के मादक पदार्थ माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

नशा मुक्त चतरा के लिए अभियान रहेगा जारी
एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. पुलिस अब इस गिरोह के अंतर्राज्यीय संपर्कों को खंगाल रही है ताकि तस्करी की मुख्य जड़ तक पहुंचा जा सके. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफीम की खेती और व्यापार में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. इस सफल छापेमारी से चतरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार की कमर तोड़ दी है और आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !