Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Jamshedpur News : परसुडीह समेत कई इलाकों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

Jamshedpur News : जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने परसुडीह और आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई है। उन्होंने उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बागबेड़ा की तर्ज पर परसुडीह हलुदबनी, प्रमोथनगर, हरहरगुटुटु और करनडीह में भी JNAC के माध्यम से सफाई कराई जाए। इन इलाकों में करीब दो लाख आबादी निवास करती है, जहां कचरा निष्पादन बड़ी समस्या बना हुआ है।

कचरे के ढेर से बीमारी फैलने का खतरा

ज्ञापन में कहा गया है कि जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। पूर्णिमा मल्लिक ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।

समाजसेवी मानिक मल्लिक ने भी उठाई ठोस पहल की मांग

इस मुद्दे पर समाजसेवी मानिक मल्लिक ने कहा कि परसुडीह और आसपास के इलाकों में सफाई की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से JNAC के माध्यम से नियमित सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग करते हुए लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !