Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Ranchi Crime News: जिस बेटी को गोद लेकर पाला उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर की मां की हत्या, बेटी और प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने ही मां की ममता का कत्ल कर दिया. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतका की दत्तक (गोद ली हुई) पुत्री, उसके प्रेमी अरबाज खान और एक साथी समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है. जिस मां ने 15 साल पहले एक बच्ची को बेसहारा पाकर गोद लिया और उसे पढ़ा-लिखाकर बड़ा किया, उसी बेटी ने अपनी शादी और पैसों के विवाद में प्रेमी के साथ मिलकर तकिये से मुंह दबाकर मां की जान ले ली.

बाथरूम में गिरने का बनाया था बहाना
घटना 24 अप्रैल की है, जब आरोपियों ने मिलकर नाहिद परवीन की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए पूरे घर की सफाई कर दी. समाज और रिश्तेदारों में यह भ्रम फैलाया गया कि वृद्धा की मृत्यु बाथरूम में गिरने के कारण हुई है. शव को दफनाने की तैयारी भी कर ली गई थी, लेकिन अंतिम स्नान के दौरान मृतका के गर्दन पर चोट के निशान देखकर परिजनों को शक हुआ. पुलिस की जांच और मेडिकल बोर्ड के पोस्टमार्टम में जब हत्या की पुष्टि हुई, तो इस साजिश का पर्दाफाश हो गया.

प्रेमी पर पैसे लुटाने और शादी को लेकर था विवाद
पुलिस तफ्तीश में पता चला कि मृतका नाहिद परवीन एक पेंशनभोगी महिला थीं. उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने इस लड़की को गोद लिया था. बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान पर काफी पैसे खर्च करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, जिसका मां विरोध कर रही थीं. इसी बात से नाराज होकर बेटी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मौके से खून से सनी बेडशीट और तकिया भी बरामद किया है.

पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल मुख्य आरोपी समीर खान (20 वर्ष), अरबाज खान (20 वर्ष) और विधि विरुद्ध बालिका (मृतका की दत्तक पुत्री) को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. एसएसपी रांची के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में सफलता पाई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !