Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Jamshedpur News : देवघर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रशासन सख्त, 27 होटलों के लाइसेंस निलंबित

Jamshedpur News : देवघर जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए गए लगातार निरीक्षण अभियान में पिछले कुछ महीनों के दौरान 27 होटलों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इन प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों के उल्लंघन के आरोप सही पाए गए।देवघर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बाहर से आने वाले लोग अधिकतर होटलों और ढाबों में भोजन करते हैं, इसलिए प्रशासन द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन मिल सके।
आम लोगों को सतर्क रहने और शिकायत करने की अपील

जांच के दौरान कई होटलों में पनीर, मिठाई और दूध से बने खाद्य पदार्थ गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। संबंधित संचालकों को पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि घर पर आयोडीन की मदद से दूध और पनीर की जांच की जा सकती है। यदि पदार्थ का रंग काला हो जाए, तो उसमें मिलावट की संभावना होती है।

इसके अलावा “फूड सेफ्टी कनेक्ट” ऐप के जरिए भी लोग शिकायत दर्ज कर सकते हैं। हालिया कार्रवाई में करीब 7 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है और सैकड़ों किलो मिलावटी व एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को नष्ट किया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !