Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Jamshedpur News : जोहर ट्रस्ट के तत्वाधान में 11-12 अप्रैल को राष्ट्रीय मागे महोत्सव

Jamshedpur News : जोहर ट्रस्ट के तत्वाधान में 11 और 12 अप्रैल को बिष्टुपुर स्थित Gopal Maidan में राष्ट्रीय मागे महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि और कलाकार भाग लेंगे।महोत्सव के दौरान पारंपरिक आदिवासी संस्कृति की समृद्ध झलक देखने को मिलेगी। देशभर से आए कलाकार गीत, संगीत, नृत्य और पारंपरिक खेलों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

आदिवासी संस्कृति, गीत-संगीत और नृत्य की दिखेगी झलक

कार्यक्रम स्थल पर करीब 100 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें पारंपरिक व्यंजन, आदिवासी परिधान, जड़ी-बूटियां, पुस्तकें, आर्ट एवं क्राफ्ट, फर्नीचर, डेकोरेशन आइटम, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कार और बाइक से जुड़े स्टॉल शामिल होंगे।
11 अप्रैल 2026 को तुरामडीह क्लब में जोहार संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा और आदिवासी संस्कृति व परंपरा पर चर्चा की जाएगी। 12 अप्रैल 2026 को मुख्य आयोजन गोपाल मैदान में होगा, जहां ‘मागे सूसून’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें 11 राज्यों से विभिन्न जनजातीय नृत्य दल भाग लेंगे। विजेताओं को कुल 2 लाख 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे। साथ ही 5 अप्रैल को आयोजित जोहार आर्ट प्रतियोगिता के चयनित बच्चों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

बिगेस्ट डांस चैलेंज में टॉप 15 डांसर, विजेता को 1 लाख इनाम

महोत्सव के ग्रैंड फिनाले में बिगेस्ट डांस चैलेंज का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से चयनित टॉप 15 डांसर अपनी प्रस्तुति देंगे। विजेता को 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस प्रतियोगिता की जज ‘डांस प्लस सीजन 6’ की विजेता स्नेहा चकर्वर्ती होंगी।
कार्यक्रम में चम्पई सोरेन, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा समेत कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा मीरा मुंडा, गीता कोड़ा दशरथ गागराई, और विद्युत् वरन महतो भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। यूसीआईएल तुरामडीह और टाटा स्टील के पदाधिकारी भी इसमें शिरकत करेंगे।

महोत्सव के दौरान विभिन्न कला प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा तथा मानकी-मुंडा, दिऊरी, माझी बाबा समेत समाज के बुद्धिजीवियों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बॉलीवुड और झारखंड, ओडिशा एवं बंगाल के जनजातीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, परंपरा, भाषा, कला और साहित्य को संरक्षित करना तथा समाज में सांस्कृतिक गौरव और एकता की भावना को बढ़ावा देना है।
प्रेस वार्ता में डिग्गी, चम्पा दिग्गी, सरिता चकिया, लिसा गुईया, सरस्वती गुईया, अमिशा गगराई, सोमवारी दिग्गी, सुमी हेंब्रम, मेरी टोपनो, निरसो केराई और रोशनी कुमारी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !