Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-15

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार, 16 सितंबर को वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 16 सितंबर को कुछ इलाकों के लिए वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है.

15 सितंबर को कई जगह बारिश की संभावना
15 सितंबर को झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है. कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. राजधानी रांची में एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है.

16 और 17 सितंबर को भी बदला रहेगा मौसम
16 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ मेघ गर्जन हो सकता है. रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. 17 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बारिश और गरज के साथ मौसम खराब रह सकता है. रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है.

18 से 20 सितंबर तक बारिश का दौर
18 से 20 सितंबर के बीच भी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. 19 और 20 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

16 सितंबर को वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट
16 सितंबर को मौसम को लेकर खास सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में वज्रपात की चेतावनी दी है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !