Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-15

Jamshedpur News: अब घर बैठे दर्ज करा सकेंगे जनसमस्याएं, DC ने WhatsApp चैटबोट "अबुआ मित्र" सेवा का किया शुभारंभ, नंबर जारी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के लोगों के लिए जनसमस्या दर्ज कराने की प्रक्रिया अब आसान होने जा रही है. किसी शिकायत के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी. जिला प्रशासन ने WhatsApp आधारित अबुआ मित्र चैटबोट सेवा शुरू की है. उपायुक्त राजीव रंजन ने इस सेवा का शुभारंभ किया. इसके लिए 8580090001 WhatsApp नंबर जारी किया गया है. नागरिक इसी नंबर पर WhatsApp के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

अपनी भाषा में कर सकेंगे शिकायत
अबुआ मित्र को आम लोगों के लिए आसान तरीके से तैयार किया गया है. शिकायत दर्ज करते समय नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुन सकेंगे. शिकायत से जुड़ी जरूरी जानकारी देने के साथ संबंधित दस्तावेज भी WhatsApp के जरिए भेजे जा सकेंगे. इससे लोगों को शिकायत लेकर अलग-अलग दफ्तरों में जाने की परेशानी कम होगी.

शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी
WhatsApp पर दर्ज शिकायत को जिला प्रशासन के जन सहायता JSR पोर्टल से जोड़ा जाएगा. शिकायत मिलने के बाद उसकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज होगी. इसके बाद शिकायत की प्रकृति के अनुसार उसे संबंधित विभाग, कार्यालय या सक्षम अधिकारी के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा. संबंधित विभाग शिकायत पर आगे की कार्रवाई, फॉलोअप और समाधान की प्रक्रिया पूरी करेगा.

SMS से पता चलेगा शिकायत का स्टेटस
शिकायत दर्ज कराने के बाद नागरिकों को उसकी स्थिति जानने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे. शिकायत पर हुई कार्रवाई और उसकी प्रगति की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए अलग-अलग चरणों में भेजी जाएगी.

प्रशासन और लोगों के बीच बढ़ेगा सीधा संवाद
जिला प्रशासन के मुताबिक, इस पहल से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया आसान और व्यवस्थित होगी. साथ ही शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता और अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है. ‘अबुआ मित्र’ को प्रशासन और आम लोगों के बीच सीधा संवाद मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !