Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Jamshedpur News : जमशेदपुर में चोरी करते पकड़ा गया युवक, लोगों ने मौके पर दबोचा

Jamshedpur News : NH-33 स्थित माँ दुर्गा बॉडी बिल्डर परिसर में एक युवक को लोगों ने चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा।पकड़े गए युवक की पहचान समता नगर निवासी कार्तिक के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।


आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस


जानकारी के अनुसार आरोपी पहले मानगो थाना में ड्राइवर के रूप में भी कार्य कर चुका है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !