Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Jamshedpur News : एग्रीको में तेज रफ्तार कार का कहर, टीस्को क्वार्टर की दीवार तोड़ घर में घुसी

Jamshedpur News : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रीको इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर टीस्को क्वार्टर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई कार, पुलिस जांच में जुटी 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन सीधे क्वार्टर की दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि हादसे के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एग्रीको जैसे रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !